मांझी व एकमा की चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर
छपरा, जून 1 -- दाउदपुर (मांझी)/एकमा। जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए मंगलवार को मांझी और एकमा प्रखंड की चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। मांझी प्रखंड के भुलुआ बुजुर्ग एवं मुबारकपुर तथा एकमा प्रखंड के बनपुरा व अतरसन पंचायत में शिविर लगेगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित शिविर में ग्रामीण अपनी शिकायतें, आवेदन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। मांझी बीडीओ उपेंद्र दास एवं एकमा बीडीओ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को दोनों प्रखंडों की पंचायतों में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.