मांझी विद्युत उपकेन्द्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा
छपरा, जून 8 -- माँझी। मांझी विद्युत उपकेन्द्र पर सोमवार को धर्मपुरा से आये दर्जनों नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने विद्युत कर्मियों की लापरवाही से एक सप्ताह से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप होने का आरोप लगाते हुए भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को हो रही परेशानियों की चर्चा की। बाद में मांझी पुलिस के समझाने बुझाने के बाद वे लोग संतुष्ट हो गए। इस बीच विधायक रणधीर सिंह ने फोन करननाराज युवकों को आश्वासन दिया कि शाम तक केबल की व्यवस्था करके विभगीय कर्मी जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करेंगे। उधर इस सम्बंध में पूछे जाने पर जेई हरिकृष्ण शरण ने गांव के कुछ युवकों पर काम में व्यवधान उत्तपन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा केबल उपलब्ध कराया जा रहा है और गांव में जल्द ही विद्युत की सुविधा बहाल कर दी जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.