छपरा, फरवरी 25 -- दाउदपुर (मांझी)। छपरा-बलिया रेलखंड पर सैदपुरा ग्राम के समीप नवनिर्मित मांझी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर अब "न्यू मांझी" कर दिया गया है। स्टेशन का नया कोड एनएमएचआई निर्धारित किया गया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वाराणसी मंडल अंतर्गत इस नवनिर्मित स्टेशन के नाम में आधिकारिक रूप से बदलाव कर दिया गया है। अब सभी रेल अभिलेखों, टिकट प्रणाली एवं अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में स्टेशन का नाम "न्यू मांझी" दर्ज किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान नए नाम एवं कोड का ही प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.