छपरा, मई 12 -- मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की घटना मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- मांझी के मुबारकपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका मुबारकपुर गांव के बिनटोली गोलापर निवासी चंदन बिन की 32 वर्षी...