छपरा, मार्च 10 -- मांझी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट करने के बाद एक महिला की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नसरुद्दीन की 55 वर्षीय पत्नी कमरूल बीबी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अपराधी घर के पीछे की दीवार के सहारे चढ़कर अंदर घुसे और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर में सो रही महिला की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह उस समय हुई जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर कुछ लोग छत के रास्ते घर में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। कमरे में महिला का शव पड़ा था, जबकि गोदरेज अलमारी टूटी हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.