छपरा, अप्रैल 24 -- फोटो- 4 मांझी के जलाल बाबा रोड पर मिट्टी लोडिंग के दौरान निकले रसल्स वाइपर सांप माँझी। मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार महज एक किमी की दूरी पर दो जहरीले रसल्स वाइपर सांप मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। पहला मामला प्रखंड मुख्यालय के पास का है, जहां मिट्टी लाद रही एक ट्रॉली के पास से पांच फुट लंबा रसल्स वाइपर बरामद हुआ। कुछ ही घंटों बाद सात फुट लंबा दूसरा रसल्स वाइपर दुर्गापुर गांव निवासी आनंद सिंह के केला बगान में मिला। भीषण गर्मी के मौसम की वजह से अपनी मांद से बाहर निकले अत्यंत जहरीले सांपों को देखकर अफरा तफरी मच गई। हालांकि बाद में दोनों सांपों को लोगों ने लाठी डंडे से मार डाला। दरियापुर ने शराब की भट्ठी ध्वस्त,भारी मात्रा में शराब बरामद दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने मगरपाल नूरन के पास गंडक नदी के दियारे में छाप...