पाकुड़, अप्रैल 5 -- प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में शनिवार को मांझी परगना लहंती बैसी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक गुरदास कर उपस्थित थे। बैठक में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में बना संसदीय कानून पेसा एक्ट 1996 पर विशेष रूप से चर्चा की गई। झारखंड सरकार पेसा एक्ट 1996 को पूर्ण रूप से लागू न करते हुए पंचायती राज 2001 को लागू कर रहे हैं, जिस कारण सभी ग्राम प्रधानों में काफी नाराजगी है। ग्राम प्रधानों ने झारखंड सरकार से मांग किया है कि पेसा एक्ट 1996 को पूर्ण रूप से लागू करें अन्यथा सभी ग्राम प्रधान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। झारखंड सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को दिए जाने वाले सम्मान राशि भी लंबित है। इसको लेकर एक आवेदन महेशपुर सीओ को दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.