घाटशिला, अप्रैल 6 -- घाटशिला। परंपरागत स्वशासन व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम मांझी परगना महाल घाटशिला द्वारा रविवार को कीताडीह में एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन और संचालन महासचिव सुधीर कुमार सोरेन ने की। बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारंपरिक माझी बाबा ग्राम प्रधान की तरह पारंपरिक पाराणिक बाबा, नायके बाबा, गौडैत, जग मांझी तथा कुडाम नायके को भी सम्मान राशि दिलाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। अपने गांव में अपना राज चलाने के लिए परंपरागत प्रशासन व्यवस्था को सशक्त करने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा धाड़ दिशोम सिदो-कानु जाहेरगाढ़ में गार्ड खड़ा करने को लेकर आंदोलन करने की भी बात कही गई। बैठक में कहा गया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 और झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.