मांझी ने सीएम के लिए नीतीश के बेटे का नाम उछाला, बोले- भूइयां का बेटा बना तो निशांत क्यों नहीं
नई दिल्ली, मार्च 15 -- Bihar CM: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक जो काम किया है, बिहार के लोग अब उस काम और छवि को उनमें (निशांत में) देख रहे हैं। राजगीर में व्यापार मेला के उदघाटन के मौके पर पहुंचे मांझी ने निशांत के मुख्यमंत्री मैटेरियल के सवाल पर बेबाकी से जवाब दिया। कहा- शहर सिखावे कोतवाल को। जब जीतन राम मांझी जैसा एक भूइयां का बेटा सीएम और केन्द्रीय मंत्री बन सकता है, तो उनके (निशांत के) लिए यह कौन-सी बड़ी बात है। सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव पर जीतन मांझी ने स्पष्ट किया कि एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है और गठबंधन के पांचों उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे। पांचवीं सीट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.