पटना, अप्रैल 17 -- केन्द्रीय मंत्री एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने हरिवंश नारायण सिंह को निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति निर्वाचित होने पर बधाई दी। शुक्रवार को जारी बधाई संदेश में मांझी ने कहा कि हरिवंश जी का तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन यह बताता है कि उनके निष्पक्ष व्यक्तित्व ने सभी के बीच उनकी स्वीकार्यता बनाई है। उन्होंने सदन के निष्पक्ष संचालन से अपनी एक अतुलनीय पहचान बनाई है। उनका संसदीय अनुभव और सदन के प्रति समर्पण का भाव अद्वितीय है। किसी मनोनीत सदस्य को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना जाना ऐतिहासिक निर्णय है। श्री मांझी ने हरिवंश जी को राज्यसभा का उपसभापति पुन: निर्वाचित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- मैं हटाया गया उपनेता हूं. राज्यसभा में खुलकर बोले राघव चड्ढा; अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.