आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- आदित्यपुर,संवाददाता। मांझी टोला बस्ती आदित्यपुर के एकता कॉलोनी में बप्पी बेहरा उर्फ लालू बेहरा के घर में 14 अप्रैल की रात को चोरी की घटना घटित हुई। इस दौरान चोर घर में रखी हुई बाइक संख्या-जेएच05एएम/7595, एलईडीटीवी, सोने का तीन मंगल सूत्र, सोने की एक अंगूठी, कान का सोने का ईयर रिंग, चांदी का एक चैन लेकर चलते बने। चोरी गए सामान की कीमत 3.5 लाख रुपए बताई जाती है। घटना के समय बेहरा श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए ससुराल गए हुए थे। इस संबंध में बेहरा की ओर से की गई शिकायत के आलोक में आदित्यपुर थाना कांड सं.-108/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- मांझी टोला बस्ती के एकता कॉलोनी में चोरी साथ ही पुलिस टीम ने इस मामले में अनुसंधान का काम भी शुरु कर दिया है। यह भी पढ़ें- दो घरों से 3.80 लाख की नगदी और लाखों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.