छपरा, अगस्त 4 -- मांझी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र (मांझी) में डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी ने 29 जुलाई 2026 को वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली (समस्तीपुर) में इसी पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे। डॉ. तिवारी कृषि अनुसंधान, कृषि प्रसार, प्राकृतिक खेती, फसल उत्पादन, वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार तथा किसान प्रशिक्षण के क्षेत्र में समृद्ध अनुभव रखते हैं। उनके नेतृत्व में मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों तक उन्नत कृषि तकनीकों का प्रभावी प्रसार, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा कृषि आधारित नवाचारों को गति मिलने की उम्मीद है।पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ तिवारी ने कहा कि मांझी कृषि व...