मांझी की बीईओ पर कार्रवाई, एक वेतन वृद्धि रोकी
छपरा, मई 20 -- छपरा। बिहार शिक्षा विभाग ने मांझी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उनकी एक वेतन वृद्धि बिना संचयी प्रभाव के रोक दी है। यह कार्रवाई विद्यालय निरीक्षण में लापरवाही, स्कूलों की समुचित मॉनिटरिंग नहीं करने तथा सरकारी कार्यों के प्रति उदासीनता के आरोप में की गई है।शिक्षा विभाग की जांच में मांझी प्रखंड के कई विद्यालयों में अनियमितताएं सामने आई थीं। निरीक्षण के दौरान गौरेया टोला स्थित विद्यालय में 110 नामांकित छात्रों के विरुद्ध मात्र 16 छात्र उपस्थित मिले। वहीं मध्याह्न भोजन कई दिनों से बंद पाया गया तथा विद्यालय में बिजली, बेंच-डेस्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं की कमी भी सामने आई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भभौली में अतिक्रमण और कम कमरों में कक्षाएं संचालित होने की शिकायत भी मिली।विभा रानी ने अपने बचाव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.