छपरा, अक्टूबर 6 -- फोटो 3 घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करती मांझी थाने की पुलिस तीन पर मांझी। मांझी-एकमा मुख्य मार्ग पर हलखोरी साह उच्च विद्यालय के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में 15 वर्षीया एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे गड्ढे में शव को पानी में उपलाते देखा तो इसकी सूचना तुरंत मांझी थाना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: तीन दिन से लापता किशोरी का गड्ढे में मिला शव, मचा हड़कंपघटना की जानकारी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उधर शव मिलने की जानकारी पर परिजनों समेत आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान चकाजी गांव निवासी नन्हक साह की 15 वर्षीया पुत्री मधु कुमारी के रूप में की। परिजन...