आदित्यपुर, मार्च 22 -- आदित्यपुर । आदित्यपुर के त्रिपुरारी नगर, मांझी टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 मार्च से 27 मार्च 2026 तक हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम में विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, नगर भ्रमण, अखंड रामायण पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन त्रिपुरारी नगर शिव मंदिर निर्माण सह प्रबंधन समिति की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं, भक्तों और धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना, धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.