मांझी, गोंड़, खरवार को एससी-एसटी में शामिल करने की मांग
सोनभद्र, मार्च 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.वीरेंद्र कुमार को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश की कई जातियों को अनुसूचित जाति/जनजाति में शामिल करने तथा उनके विकास के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की मांग की है। सांसद छोटेलाल खरवार ने पत्र में कहा है कि प्रदेश में मांझी, गोंड़, खरवार को अलग-अलग नामों से पुकार कर उनकी पहचान बदल दी गई है, जिससे इन जातियों के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाई हो रही है। जबकि वर्ष 1951 के नागरिक रजिस्टर में सभी जातियों का स्पष्ट उल्लेख मौजूद है। उन्होंने मांग किया कि यदि राज्य या केंद्र सरकार को किसी प्रकार का संशय हो तो इन सभी जातियों का पुन: सर्वे कराकर जनजाति सूची में शामिल किया जाए। साथ ही बिन, खरवार, मांझी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.