लखनऊ, दिसम्बर 11 -- हजरतगंज इलाके में मांझा फंसने से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजरतगंज इलाके में गुरुवार को 35 वर्षीय अश्वनी कश्यप बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वह बॉर्लिंगटन चौराहे के पास मुरलीनगर पहुंचे, तभी उनकी गर्दन मांझे में फंस गई। जब तक वह बचने की कोशिश करते, तब तक वह मांझे से गर्दन कटने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उनको बचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...