गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझा थाना रोड में गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर कोचिंग करने के लिए जा रहे भाई-बहन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ गद्दी टोला गांव के राघव राम का बेटा प्रिंस कुमार और बेटी शबनम कुमारी एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार की सुबह मांझागढ़ बाजार में स्थित कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही मांझागढ़ थाना रोड में पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.