गोपालगंज, अप्रैल 5 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार को पिपरा पुल के समीप से पशुओं से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रिआवली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगपुर गांव निवासी भूरे खां, सुलेमान व अब्दुल फारुख के रूप में की गई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने दी। बताया कि मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.