गोपालगंज, मार्च 6 -- गोपालगंज ,हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर चाची-भतीजे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस हमले में घायल दोनों को इलाज के लिए मांझागढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लहलादपुर गांव निवासी रीना देवी व उनके भतीजे नितेश कुमार साह अपने घर के पास बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस के कुछ दबंग लोग गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ख्मी रीना देवी ने बताया कि पड़ोस के लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं ...