गोपालगंज, मई 3 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को मांझागढ़ थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में सभी चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज की गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल थाना को देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी चौकीदारों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सक्रिय रहने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज: ट्रैफिक डीएसपी ने चौकीदारी परेड का किया अवलोकन परेड के अंत में चौकीदारों की समस्याएं भी सुनी गईं औ...