सासाराम, जुलाई 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र के मांझर कुंड पहाड़ से रविवार को पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8.82 लीटर अंग्रेजी शराब और 18 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई है। दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि वन विभाग के फॉरेस्टर अमित कुमार के साथ पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मांझर कुंड पहाड़ पर छापेमारी की। इस दौरान शराब बिक्री के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अजय बैठा (31 वर्ष) पिता कन्हैया बैठा और अनिल राम (30 वर्ष) पिता स्व. हरीलाल राम शामिल हैं। दोनों धनकाढ़ा थाना धौड़ांड़ के निवासी हैं। इसके अलावा एक विधि विरुद्ध किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्द...