गाजीपुर, जनवरी 7 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में प्राकृतिक तेल भंडार की संभावनाओं को लेकर ओएनजीसी ने मांचा और लोचाईन गांव के बीच जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। इस कार्य में दो-दो कर्मचारियों की कुल दो टीमें लगाई गई हैं, जो प्रतिदिन चार से पांच किलोमीटर क्षेत्र की जांच कर रही हैं। टीम के सदस्यों ने बताया कि पहले पटना से आजमगढ़ तक हवाई सर्वेक्षण किया गया था, जिसके बाद अब जमीन स्तर पर जांच शुरू की गई है। सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस इलाके में प्राकृतिक तेल भंडार मौजूद है या नहीं। ओएनजीसी की सर्वे टीम आजमगढ़ से सर्वे कार्य करते हुए पटना की दिशा में आगे बढ़ रही है। टीम सदस्यों ने बताया कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार दो लाइनों में सर्वे किया जा रहा है, जिसमें एक लाइन का सर्वे पूरा हो चुका है। अब दूसरी लाइन की जांच जारी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.