आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गड़ेरिया पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की शाम मांग से कम पेट्रोन देने पर विवाद हो गया। बाइक सवारो ने पेट्रोल पंप कर्मियो को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई। पेट्रोल पंप के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित 20 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पचिरी गांव निवासी किशन चौहान शुक्रवार की दोपहर में एक बाइक से अपने दो और साथियो के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे। नाजिल मैन रविकांत से एक हजार रुपये का पेट्रोल मांगा। नाजिल मैन ने कहा कि बाइक में तीन सौ रुपये तक की पेट्रोल देने का आदेश है। इसी बात पर बाइक सवार तीनो नाजिल मैन से गाली गलौज करने लगे। किसी तरह से मामला शांत हुआ। शाम करीब सात बजे किशन चौहान अपने साथि...