प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत सहालग में शादीवाले घरों में बड़ी समस्या साबित हो रही है। सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली कंपनियों की ओर से तय किए मानक पूरे करने के बाद भी इन परिवारों की जरूरतें पूरी नही हो रही हैं। जबकि प्रशासन शादी वाले परिवारों को पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है। जरूरतमंदों को सिलेंडर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कंपनियों की ओर से मानक निर्धारित कर कहा गया कि इन्हें पूरे करने के बाद ही सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। हालांकि कंपनियों की ओर से निर्धारित नियमों के तहत सिलेंडर मिलने से शहरी क्षेत्र के अधिकतर उपभोक्ता को सिलेंडर मिलने लगे, जिससे कुछ राहत मिल गई। इसी बीच सहालग का मौसम शुरू हो गया और शादी वाले परिवार सिलेंडर के लिए एजेंसियों की परिक्रमा करने लगे।
शादी वाले परिवारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.