बुलंदशहर, मई 3 -- संविदाकर्मी लाइनमैन रविंद्र की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को बिजली घर पर रखकर मांगो को लेकर हंगामा किया। इस दौरान करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप कराई। ग्रामीणों ने शव रखकर विद्युत अधिकारियों व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना घटित होने के बाद से जेई व एसडीओ ने इलाज के दौरान कोई सहायता नहीं की। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार स्नेह तिवारी को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। जिसमें मृतक रविंद्र के बेटे को सरकारी नौकरी पत्नी को पेंशन व परिवार के जीवन यापन के लिए 50 लाख का मुआवजा देने की मांग का ज्ञापन दिया। वहीं एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को विद्युत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए ,कृषक दुर्घटना बीमा के योजना के तहत 5 लाख र...