कुशीनगर, फरवरी 20 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला भूमि विवाद को लेकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई और न्याय की मांग करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ और समझदारी से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वह करीब आधे घंटे तक टंकी की सीढ़ी पर रही। जानकारी के अनुसार, जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र अंतर्गत तरयासुजान थाना क्षेत्र के गौराहा गांव निवासी ललिता देवी पत्नी दुर्गेश अपने रास्ते के जमीन के विवाद को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई और जांच के बाद जिलाधिकारी ने महिला को गलत पाया। बताया गया कि उनके घर आने-जाने के लिए पहले से ही रास्ता उपलब्ध है, इसके बावजूद वह सरकारी जमीन पर निजी रास्ते की म...