मांग बढ़ने के बाद रूलाने लगी बिजली
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 10 से 12 घंटे भी सही ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही है। बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद हो जा रही हैं। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात में बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत सबसे अधिक खराब हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है, लेकिन विभाग पर्याप्त आपूर्ति देने में विफल साबित हो रहा है। फाल्ट होने व अन्य गड़बड़ियों के कारण घंटों बिजली गायब रहती है। अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। मंगलवार रात शहर के खत्री टोला और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.