बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई बेगूसराय की ओर से बुधवार को संघ कार्यालय महाराणा प्रताप नगर में संघर्ष दिवस के अवसर पर संकल्प सभा की गई। इस अवसर पर 24 दिसंबर 2005 के ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि उस दिन पटना में सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्र शिक्षकों पर बर्बरतापूर्ण पुलिस लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग किया गया था। इसमें हजारों शिक्षक घायल हुए थे। उसी आंदोलन के परिणामस्वरूप शिक्षकों की सेवा स्थायी हुई और वेतन में सुधार संभव हो सका। तभी से प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को संघर्ष दिवस मनाया जाता है। जिला अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा कि सरकार द्वारा अलग अलग नाम और सेवा शर्तें बनाकर शिक्षकों के साथ अन्याय किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.