औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर पटना में शिक्षकों के महा सत्याग्रह एवं आमरण अनशन के बाद बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन गोप गुट ने कहा है कि आंदोलन भले स्थगित हुआ है लेकिन मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा कि आंदोलन में शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए पटना पहुंचकर अपनी मांग को मजबूती से रखा। विद्यालय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद शिक्षकों ने आंदोलन में समय दिया तथा आर्थिक सहयोग के साथ भोजन और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई। महिला शिक्षिकाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही। आंदोलन के दौरान सरकार के साथ दो बार वार्ता हुई। पहली वार्ता औरंगाबाद के एमएलसी जीवन कुमार के प्रयास से तथा दूसरी जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा के प्रयास से हुई। दोनों ने अनशन स्...