सीतापुर, नवम्बर 24 -- सीतापुर, संवाददाता। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोशिएशन के द्वारा केंद्रीय आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण तथा अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित करने की मांग की गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष आरसी पांडेय ने बताया कि यदि सरकार वेतन आयोग के टर्म और रिफरेन्स में परिवर्तन नहीं करती है तो 29 नवंबर को सभी जनपदों में आम सभा करके कैण्डिल मार्च निकाला जाएगा। साथ ही 15 दिसंबर को अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन के आवाहन पर राष्ट्रीय स्तर पर धरना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.