मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
अमरोहा, अगस्त 28 -- गजरौला में दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। क्षेत्र के गांव तिगरिया भूड़ निवासी कंचन की शादी 24 जून 2020 को अल्लीपुर चौपला निवासी लोकेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Amroha News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.