रामपुर, फरवरी 21 -- गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा कोना निवासी जमजम का कहना है कि उसका निकाह गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरकटे बाज खां निवासी शुएब मियां के साथ वर्ष 2003 में हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था। निकाह के कुछ समय बाद पति अल्टो कार की मांग को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद पति कारोबार के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। धमकी दी कि अगर कार व रुपये नहीं मिले तो वह तीन तलाक दे देगा। जमजम के अनुसार उसने मायके वालों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अतिरिक्त दहेज देने से इंकार कर दिया। जिस पर ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर सेनिकाल दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जमजम के अनुसार उसने बेटे को जन्म दिया तो मायके वालों ने पूरा खर्चा उठाया। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.