हजारीबाग, फरवरी 10 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। स्कूलों के संयोजिका, रसोइया और एसएमसी अध्यक्ष के लंबित मांग पूरी नहीं होने पर 18 फरवरी से हड़ताल पर जाने को लेकर झारखंड प्रदेश रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ ने मुख्यमंत्री समेत राज्य के सभी डीसी को पत्र सौंपा है। हड़ताल को लेकर संघ के बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष तूफानी देवी ने बीईईओ को भी पत्र सौंपा है। सौंपे गए पत्र में कहा है कि बजट सत्र के पहले दिन 18 फरवरी तक लंबित मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान स्कूलों में एमडीएम बंद रहेगा। साथ ही 19 फरवरी को झारखंड विधानसभा के समक्ष राज्य के संयोजिका, रसोइया और एसएमसी अध्यक्ष मांग को लेकर अधिकार महासभा व विराट प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के प्रखंड अध्यक्ष तूफानी देवी ने बताया कि रसोइया का मानदेय प्रतिदिन के हिसाब से एक सौ रुपया मिलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.