अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही 12 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कहना था कि वह लंबे समय से पारस्परिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई बार मांग के बावजूद भी पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मांगों के पूरा नहीं होने पर मजबूरन कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार करना पड़ रहा है। इधर कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से तमाम काम लटके हुए हैं। इससे यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.