सुल्तानपुर, जून 1 -- लंभुआ, संवाददाता पूर्व में दिए गए मांग पत्र के बावजूद किसान समस्याओं का निस्तारण न करने से किसानों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखा। किसानों ने कहा की अगर शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।लंभुआ तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की बैठक हुई, जिसमें किसान समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मे दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। आज तक किसी भी विभाग द्वारा किसी भी समस्या का समाधान न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। सर्वसहमति से किसानों ने निर्णय लिया है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो किसान बड़ी पंचायत लगाने पर मजबूर होगा, जिसकी सं...