बोकारो, जुलाई 2 -- कोल इंडिया के मजदूरों के लिए राष्ट्रीय कोयला वेतनमान समझौता यानी जेबीसीसीआई 12 का गठन को लेकर 1 जुलाई को बेरमो कोयलांचल में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से मांग दिवस मनाया गया। ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालयों तथा परियोजनाओं में पीट मीटिंग व प्रदर्शन किया गया। ढोरी प्रक्षेत्र के कल्याणी में पीट मीटिंग में एटक, इंटक, हिंमस एवं सीटू फेडरेशन के नेता उपस्थित रहे। एटक के लखन लाल महतो ने कहा कि आज देश के 10 राज्यों के कोयला खदानों में मांग दिवस मनाया जा रहा है। 12वां जेबीसीसीआई का गठन जल्द करने की मांग है। यह भी पढ़ें- कोयला कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन चार लेबर कोड के बहाने सरकार मजदूरों के उनके वेतन पुनरीक्षण की मांग की अनदेखी कर रही है। केन्द्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों...