नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 150 रुपये टूटकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। वहीं, चांदी की चार दिन की तेजी थम गई और यह शुक्रवार के 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 5,000 रुपये टूटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। वैश्विक स्तर पर सुस्ती के रुख और मजबूत डॉलर के कारण कारोबारियों ने कीमती धातुओं में अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे सर्राफा कीमतों में गिरावट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...