सहरसा, मई 22 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।जिले में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कमिटी के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य कर्मी 21 मई से 26 मई तक काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कर्मी अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं। यह भी पढ़ें- 26 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने बांधा काला बिल्लासदर अस्पताल से लेकर सीएचसी तक दिखा विरोध स्वास्थ्य कर्मियों का यह सांकेतिक प्रदर्शन सदर अस्पताल सहरसा सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों एवं जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में देखने को मिला। बरियाही अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल, महिषी...