गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गैस किल्लत के कारण कामर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल संचालकों को राहत मिली है। गैस किल्लत के पहले जिले में 30000 कामर्शियल सिलेंडर की मांग थी। औसतन प्रतिदिन 1000-1200 कामर्शियल सिलेंडर की खपत होती थी। लेकिन गैस की किल्लत के बाद कामर्शियल गैस सिलेंडर बंद होने के बाद रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, कैंटीन आदि बंद होने के कगार पर पहुंच गए थे। सरकार द्वारा कुछ दिन पहले कामर्शियल सिलेंडर का 20 प्रतिशत आवंटन होने से संचालकों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन मांग के सापेक्ष प्रतिदिन 10-15 फीसदी ही आवंटन हो पा रहा था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले दिन 192 सिलेंडर का वितरण किया गया था। उसके बाद शनिवार तक 100 से भी कम सिलेंडर का वितरण हुआ है।पहले दिक्कत नहीं होने के कारण ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.