भदोही, सितम्बर 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को पहुंचे परिषदीय स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्रों ने पत्रक सौंपा। समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र ही मांग को पूर्ण करने की मांग की। मांग के समर्थन में पदाधिकारियों ने आवाज मुखर की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वित्तीय वर्ष से शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18,000 की दर से मानदेय का भुगतान एवं कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी निर्णय के लिए समस्त शिक्षामित्रों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। परिषदीय स्कूल में शिक्षामित्र करीब 25 वर्ष से सेवा दे रहे हैं। शिक्षामित्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्र एसोसिएशन ने 62 वर्ष सेवा काल की उठाई मांग जांच के नाम पर हम लोगों का उत्पीड़न बंद ...