जहानाबाद, अप्रैल 7 -- एलपीजी की उपलब्धता व पूरी निगरानी प्रणाली की विस्तार से दी जानकारी बुकिंग के चार दिनों में हो रही होम डिलीवरी जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में एलपीजी की ताजा स्थिति को ले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट कर दिया कि अब भी जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। प्रेस कांफेंस में डीएम के साथ एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी होमा इरफ़ान सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उन्होने कहा कि किसी तरह से अफवाह के चक्कर में लोगों को पैनिक होकर इधर-उधर भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। उन्होने मीडिया को बताया कि जले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लगातार जिला प्रशासन पैनी नजर बनाए ह...