खगडि़या, अप्रैल 18 -- खगड़िया । नगर संवाददाता। पिछले एक माह से मांग के अनुरूप डीजल व पेट्रोल के कम आवंटन मिलने के कारण शुक्रवार को मानसी प्रखंड के दो पेट्रोल पंप पर ताले लटके रहे। इसके कारण कई वाहन चालकों को दूसरे पंपों तक अनावश्यक ही जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिस अनुपात में पेट्रोल पंप पर तेल की खपत है। उसके तुलना में आपूर्ति कम हो रही है। हालांकि अधिकांश पेट्रोल पंप चालू थे, लेकिन जिले के विभिन्न भागों में कुछ पेट्रोल पंप बंद रहे। संचालक कम आपूर्ति देने की बातें कह रहे हैं। बताया जा रहा हैकि मानसी प्रखंड के सैदपुर व बलहा के पेट्रोल पंप बंद रहने के कारण लोगों को मालपा अथवा चुकती जाना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल के लिए पम्पों पर उमड़ी भीड़ इसके कारण लोगों को दिनभर परेशान देखा गया। हालंाकि संचालक द्वारा 18 अप्रैल को तेल का स्टॉक...