मांग कम होने पर भी बत्ती गुल हो रही
नोएडा, जून 16 -- नोएडा, उदय सिंह। मांग में कमी आने के बाद भी बिजली कटौती की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही। मंगलवार सुबह तेज हवा और हल्की बारिश लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन बिजली कटौती की समस्या बरकरार बनी हुई है। जिले को नो-पावर कट और नो-ट्रिपिंग जोन का दर्जा मिले हुए एक दशक से अधिक समय हो चुका है। इसके बाद भी लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही। मंगलवार सुबह तेज हवा और हल्की बारिश से बिजली आपूर्तिबाधित हो गई। इससे घर से काम करने वाले लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बिजली के आने और जाने का समय निर्धारित नहीं है। निगम कर्मी अपनी मर्जी से आपूर्ति कर रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कटौती से इनवेटर बैक्ट्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.