बस्ती, जुलाई 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में राज्यमंत्री (माध्यमिक शिक्षा) गुलाबी देवी से भेंट कर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर (लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी) को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की। मंत्री ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्र, रविप्रकाश सिंह, उत्तम शुक्ल, बृजेश वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, संतोष सिंह, मुकेश सैनी, प्रभांष पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...