मांगो को लेकर शिक्षा प्रेरकों की बैठक आज
गंगापार, जून 29 -- शिक्षा प्रेरकों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एसएल पब्लिक स्कूल, करछना (थरी) में आयोजित होगी। बैठक में शिक्षा प्रेरकों की लंबित मांगों, अधिकारों और संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उत्थान समिति के डॉ. कुलभूषण सिंह पटेल ने बताया कि बैठक में सभी शिक्षा प्रेरकों की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने तथा एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.