मांगो को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे किया डिपो में विरोध प्रदर्शन
गुड़गांव, अगस्त 26 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को गुरुग्राम डिपो में कर्मचारियों ने दो घंटे का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने डिपो सुपरिडेंट राजेश कुमार को परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं किया, तो 5 और 6 सितंबर को पूरे प्रदेश में दो दिवसीय राज्यव्यापी पूर्ण चक्का जाम किया जाएगा। प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता गुरुग्राम डिपो साझा मोर्चा के सदस्य सतेंद्र कादयान, मनीष दलाल, अमित राठी, सोमबीर यादव, रविन्द्र हुड्डा और हरवीरेंद्र ने की, जबकि मंच संचालन राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने किया। मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य व राज्य प्रधान पवन सहारन और राज्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.