सोनभद्र, फरवरी 23 -- अनपरा,संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ 25 फरवरी को विरोध दिवस मनायेगा।श्रम कानूनों का सभी श्रमिक वर्गो एवं क्षेत्रों में सख्ती से अनुपालन ,औद्योगिक संबधं संहिता 2020 व व्यवसायिक सुरक्षा ,स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थियां सहिंता 2020 में श्रमिकों की चितांओं का समाधान ,भारतीय श्रम सम्मेलन को तत्काल बुलाने आदि समेत लगभग दर्जन भर प्रमुख मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना मुख्य उद्देश्य होगा। भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ के अरूण दुबे ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य भर्ती पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने व रोजगार की गांरटी व सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने जिससे असुरक्षा व अनिश्चिता सामाप्त हो सके की मांग जोर शोर से की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.