मांगो को लेकर खेमयू ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
देवरिया, सितम्बर 12 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यव्यापी आह्वान के तहत खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सलेमपुर ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि मनरेगा को बहाल किया जाए और ग्रामीण मजदूरों को साल में दो सौ दिन रोजगार दिया जाए।राज्य कमेटी सदस्य बलविंदर मौर्य ने कहा कि प्रदेश में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के 11 लाख से अधिक आवेदन लंबित हैं। पुराने पेंशनधारकों को भी पिछले छह माह से पूरी धनराशि नहीं मिली है। उन्होंने लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग की। कामरेड प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि गरीबों व कार्ड धारकों को 10 किलो प्रति यूनिट खाद्यान्न के साथ दाल, चीनी, नमक, तेल और सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.