बागेश्वर, फरवरी 18 -- डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। जिलाध्यक्ष एनके जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, एसीपी लागू करने तथा सभी विभागों के सहायक अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही तीनों निगमों में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पदों पर प्रोन्नति का प्रतिशत बढ़ाने, उरेडा में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं का ग्रेड पे 4600 करने तथा ग्राम्य विकास विभाग और जिला पंचायतों में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के पद सृजित करने की मांग भी रखी। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी...